Monday, June 14, 2010

क्या हो रहा है हमारी बच्चियों को!

लड़कियां अब 10 साल की उम्र से पहले ही जवानी की दहलीज पर कदम रख लेती हैं, नए युग की लड़कियों में सेक्‍सुअल गतिवीधियां छोटी उम्र में ही सक्रिय हो जाती हैं।वैज्ञानिक मानते हैं कि अच्‍छे खाद्य और रासरयनिकों पदार्थो के चलते पर लड़कियों में मोटापा बढ़ने लगता है और उन पर जल्‍द ही ब्रेस्‍ट कैंसर का खतरा मंडराने लगता है। एक हाजर लड़कियों पर किए गए शोध के द्वारा पता चला कि महज 9 साल व 10 महीने की उम्र में ही लड़कियों के ब्रेस्‍ट बढ़ने लगते हैं।
यह शोध डेनमार्क में साल 2006 से की जा रही है और सही आंकड़ा पिछले साल प्राप्‍त हुआ था, लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि यह शोध ब्रिटेन और यूरोप के कई हिस्‍सों में लागू होती है। अमेरिका से मिले डेटा के अनुसार भी लड़कियां कम उम्र में ही जवानी की दहलीज पर कदम रख देती हैं। वैज्ञानिकों की माने तो आज कल लड़कियां जब प्राइमरी स्‍कूल में होती हैं तो उसी दौरान उनमें सेक्‍सुअल डेवलोपमेंट होने लगता है। शोधकर्ताओं ने कहा, 'हम यह जानकर बहुत हैरान हैं कि पिछले 15 वर्षों में बहुत कुछ बदलाव हुए हैं।'
उन्‍होंने कहा, 'यदि लड़कियां छोटी उम्र में जवानी की दहलीज पर कदम रखेंगी तो वो यौन परिवर्तन से तालमेल नहीं बिठा पाएंगी। ऐसे परिवर्तनों से उनमें दीर्घकाल में स्तन कैंसर विकसित होने का खतरा हो सकता है। इसके पीछे कारण है कि आजकल की बच्‍चे जंक फूड, तापमान और पर्यावरण के प्रभाव की चपेट में हैं जो उनके यौवन पर बड़ा प्रभाव डालते हैं।'शोधकर्ता अब लड़कियों के खून और पेशाब की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि क्या कम उम्र में परिपक्वता और ‘बाइसफेनोल ए’ के बीच कोई संबंध है। जवान होने का दूसरा सबसे बड़ा कारण खाना भी है। आजकल के बच्‍चे पहले की तुलना में कुछ ज्‍यादा आहार का प्रयोग कर रहे हैं। अगर 19वीं शताब्‍दी की बात की जाए तो लड़कियां 15 और लड़के 17 की उम्र में जवानी की दहलीज को छूते थे।(meri khabar.com)

No comments:

Post a Comment