Tuesday, June 8, 2010

धीमी आवाज बनाती है पुरुषों को आकर्षक

जिन पुरुषों की आवाज धीमी होती है, उन्हें महिलाएं ज्यादा पसंद करती हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि धीमी आवाज शक्ति और विश्वास से संबंधित होती है। वेबसाइट 'टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक अमेरिका के कैलीफोर्निया व पेंनसिलवेनिया विश्वविद्यालय द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया है कि आवाज में उतार-चढ़ाव वाले पुरुषों की अपेक्षा एक जैसी आवाज वाले पुरुषों के यौन साथी अधिक होते हैं।

शोधकर्ताओं ने अध्ययन में शामिल पुरुष प्रतिभागियों की आवाज का विश्लेषण कर बताया कि आवाज में परिवर्तन पुरुषों के बीते साल रहे यौन साथियों की संख्या से सीधे संबद्ध है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आवाज में एकरूपता अधिकार और स्वतंत्रता का संकेत है। उन्होंने एक जैसी आवाज के पुरुषों में जॉर्ज क्लूनी और क्लिंट ईस्टवुड का उदाहरण दिया। इन दोनों की आवाज में उतार-चढ़ाव न होने के बावजूद उन्हें अधिक आकर्षक माना जाता है।

पेंनसिलवेनिया स्टेट युनीवर्सिटी के अध्ययनकर्ता डेविड पुट्स कहते हैं कि शक्ति ज्यादा आकर्षक होती है, आवाज इतनी आकर्षक नहीं होती। यह देखा गया है कि महिलाएं ऊंची सामाजिक स्थिति वाले पुरुषों को प्राथमिकता देती हैं। यह सामाजिक स्थिति ही होती है जिसमें महिलाओं की अधिक रुचि होती है।

No comments:

Post a Comment