Wednesday, May 12, 2010

भारत को बीमारी मुक्त बनेंगे बिल गेट्स


दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने बुधवार को कहा कि वह बिहार आकर काफी रोमांचित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार लाना उनकी प्राथमिकता है।

राज्य के एक दिवसीय दौरे पर पटना आए बिल गेट्स ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि यहां के हजारों बच्चों ने उनसे मिलने का जो उत्साह दिखाया, उससे वह काफी खुश हैं।

विश्व के अमीर लोगों में शुमार गेट्स ने कहा कि बिहार में कृषि और स्वास्थ्य के क्षेत्र में वह सुधार चाहते हैं। वह मुख्य रूप से कालाजार, पोलियो तथा अन्य संक्रामक बीमारियों के उन्मूलन में बिहार सरकार की मदद करेंगे।

इससे पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ करीब 45 मिनट तक बातचीत की। गेट्स अपने विशेष विमान से सुबह पटना पहुंचे थे और हेलीकॉप्टर से खगड़िया के अत्यंत पिछड़े गांव गुलेरिया मुसहरी तथा बांका जिले के तेतरिया गांव में जाकर लोगों से सीधे संवाद किया। उन्होंने दोनों जगहों पर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजदीक से जानने का प्रयास किया। उनके साथ बिल एंड मिलिन्डा गेट्स फाउंडेशन का पांच सदस्यीय दल भी था।

No comments:

Post a Comment